ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत:खिरकिया के डबल फाटक का मामला; रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पहचान नहीं




हरदा जिले के खिरकिया में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा छीपाबड़ थाना क्षेत्र के डबल फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, हादसा रेलवे ट्रैक के खंभा नंबर 637/33 के पास हुआ। महिला ट्रेन नंबर 04115 की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भीख मांगकर करती थी गुजारा स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृत महिला आसपास के क्षेत्र में भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती थी। हालांकि, उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जीआरपी के लक्ष्मीनारायण दमाडे ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *