![]()
प्रयागराज जीआरपी ने चलती ट्रेन में महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले एक शातिर अपराधी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से करीब एक लाख रुपये कीमत का छीना गया मंगलसूत्र भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसके खिलाफ 26 मुकदमे दर्ज हैं। यह घटना 10 मई 2026 को काशी एक्सप्रेस के कोच एस-2 में हुई थी। जौनपुर निवासी महिला यात्री संगीता त्रिपाठी प्रयागराज जंक्शन के आउटर पर चलती ट्रेन में थीं, तभी उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस महानिदेशक रेलवे, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के निर्देश पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम गठित की गई, जो लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को प्रयागराज जंक्शन प्लेटफार्म नंबर एक के हावड़ा एंड के पास स्थित मंदिर के निकट से आरोपी शानू उर्फ शान मोहम्मद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से महिला यात्री का 6.845 ग्राम वजन का पीली धातु का मंगलसूत्र बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी शानू उर्फ शान मोहम्मद थाना सोरांव क्षेत्र का निवासी है और रेलवे अपराधों में पुराना अपराधी है। उसके खिलाफ जीआरपी प्रयागराज में चोरी, छिनैती, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 26 मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी जेल से बाहर आने के बाद फिर से रेलवे यात्रियों को निशाना बनाने लगा था। वह ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर अकेले यात्रियों और महिलाओं को विशेष रूप से निशाना बनाता था। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
Source link
ट्रेन में महिला से मंगलसूत्र छीनने वाला गिरफ्तार:48 घंटे में पकड़ा गया 26 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर, 1 लाख का मंगलसूत्र बरामद
















Leave a Reply