![]()
मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जामगांव में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 25 साल के युवक तरुण यादव की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चमरवाही सड़क मार्ग पर स्थित एक तालाब के पास हुई। मृतक की पहचान जामगांव निवासी सुनील यादव के बेटे तरुण यादव के रूप में हुई है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पलटने के बाद तरुण उसके नीचे दब गया था। बताया गया कि तरुण किसी काम से जामगांव से कृषि उपज मंडी की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। लोगों की कोशिशों के बाद भी नहीं बची जान हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद शुरू की। काफी मशक्कत के बाद युवक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजन को सौंप दिया है। नैनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
Source link
ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत:जामगांव से मंडला कृषि उपज मंडी की ओर जा रहा था















Leave a Reply