ट्रैफिक ड्यूटी में लगे पीआरडी जवान की मौत:मुरादाबाद में अचानक गश खाकर गिरे PRD जवान ने दम तोड़ा



मुरादाबाद में यातायात ड्यूटी पर तैनात पीआरडी (प्रान्तीय रक्षक दल) के एक जवान की मौत हो गई। इसकी वजह हीट स्ट्रोक को माना जा रहा है। शहर के मधुबनी चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान अचानक गश खाकर गिर पड़ा। पुलिस कर्मी उसे लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पीआरडी जवान किशनरूवरूप यातायात पुलिस में तैनात था। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए उसकी ड्यूटी मुरादाबाद के मधुबनी चौराहे पर लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि किशन स्वरूप रोज़ाना की तरह सुबह 6:00 बजे से ही अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक उन्हें चक्कर आया और वे सड़क पर ही अचेत होकर गिर पड़े। किशनस्वरूप को गश खाकर गिरता देख चौराहे पर तैनात बाकी पुलिस कर्मियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया। आनन-फानन में किशनस्वरूप को नाजुक हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सकाप।
जिला अस्पताल पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल हसनैन ने बताया कि किशन स्वरूप उनके साथ ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत थे। घटना के वक्त वे मधुबनी चौराहे पर सुबह 6:00 बजे से लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे थे, तभी अचानक वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े थे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई थी, साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया है। जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. जुनैद अहमद ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल मोहम्मद हसनैन और उनके साथी एक पीआरडी जवान किशन स्वरूप को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए थे, डॉक्टरों की टीम ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए उनकी ईसीजी (ECG) जांच की और उन्हें बचाने के लिए सीपीआर (CPR) भी दिया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश, जब उन्हें अस्पताल लाया गया था, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं और वह ‘ब्रॉट डेड’ कंडीशन में थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *