ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए मिल रही नई दिशा



सुकमा| जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता तिहार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में 23 और 24 मई को कोंटा, छिंदगढ़ और सुकमा ब्लाकों में व्यापक स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों और बिहान समूह की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे यह पहल जनआंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर लोगों को कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और गीला, सूखा, सैनेटरी तथा ई-वेस्ट के पृथक्करण की जानकारी दी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *