![]()
डिंडौरी जिले के गन्नागुडा गांव में एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। शासकीय जमीन पर बने कुएं को पाटने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर घसीटा और मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। कुआं पक्का कराने के दौरान हुआ विवाद पीड़िता रोशनी रैकवार भोपाल की एक धागा फैक्ट्री में काम करती है और हाल ही में अपने गांव आई थी। रोशनी ने बताया कि उसके माता-पिता के घर के पास शासकीय जमीन पर तीन साल पहले एक कच्चा कुआं खुदवाया गया था। बुधवार को जब वह उस कुएं को पक्का करवा रही थी, तभी गांव के कुछ लोग जेसीबी मशीन लेकर वहां पहुंच गए और कुआं पाटने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर की बर्बरतापूर्ण मारपीट महिला ने जब कुआं पाटने का विरोध किया, तो आरोपी संतोष, लखन, अजमेर सिंह और पिचू गौड़ ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने सरेराह महिला के बाल पकड़े और उसे घसीटा। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय थाने में सुनवाई न होने के कारण उसे अपनी शिकायत लेकर SP कार्यालय तक आना पड़ा। चार आरोपियों पर केस मामले की गंभीरता और वीडियो साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताय कि शासकीय भूमि पर विवाद और महिला के साथ हुई अभद्रता के इस मामले में निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
डिंडौरी में महिला को बाल पकड़कर घसीटा:सरकारी जमीन पर कुआं पाटने का विरोध करने पर मारपीट; चार आरोपियों पर केस















Leave a Reply