![]()
डिंडौरी जिले में शुक्रवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आंधी-तूफान के साथ हुई जोरदार बारिश ने जहां एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी तरफ तेज हवा ने काफी नुकसान भी पहुंचाया। शाम करीब पांच बजे से ही जिले के शहपुरा और मेहदवानी इलाकों में मौसम खराब होने लगा था। इसके बाद शाम साढ़े 6 बजे डिंडौरी शहर में भी करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने लगी। आंधी इतनी तेज थी कि धूल के कारण सामने का रास्ता दिखना बंद हो गया, जिससे गाड़ियों को जहां-तहां रुकना पड़ा। आधे घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। उखड़ गए पेड़ों की डालियां और दुकानों के शेड स्थानीय निवासी यशवंत तोमर के मुताबिक, तूफान की वजह से कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर आ गिरीं। आंधी इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे लगी छोटी दुकानों के टीन-शेड तक उड़ गए। इससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली हुई गुल, तापमान में आई गिरावट तूफान के चलते जिला मुख्यालय और गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। कई इलाकों में अंधेरा छा गया, जिसे ठीक करने के लिए बिजली कंपनी की टीम बारिश रुकते ही काम पर लग गई। इस बदलाव का अच्छा असर यह रहा कि जिले के तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
Source link
डिंडौरी में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चली आंधी:वाहन चालकों को रास्ता नहीं दिखा; तूफान के साथ बारिश, कई इलाकों में बिजली गुल















Leave a Reply