![]()
डिंडोरी जिले के बजाग थाना क्षेत्र के चाड़ा गांव में एक युवक ने पादरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि ईसाई धर्म छोड़कर वापस हिंदू धर्म अपनाने के बाद पादरी उसे ब्लैकमेल कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। गुरुवार को पीड़ित युवक बजरंग दल के सदस्यों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित राकेश बोरकर ने अपने लिखित आवेदन में बताया कि कुछ महीने पहले वह ईसाई धर्म में शामिल हो गया था। उस समय पादरी ने उसकी पत्नी के इलाज के लिए 800 रुपये दिए थे। राकेश के अनुसार, उसे वह धर्म अच्छा नहीं लगा, जिसके बाद वह वापस हिंदू धर्म में लौट आया। अब पादरी लगातार उसे धमकी दे रहा है। गांव के कुछ लोग भी उसके घर आकर दबाव बना रहे हैं और उसे विभिन्न मामलों में फंसाने की चेतावनी दे रहे हैं। आवेदन में यह भी कहा गया है कि आरोपी युवक और उसके परिवार को सामाजिक रूप से बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। राकेश ने आरोप लगाया कि उससे पैसे की मांग भी की जा रही है और मना करने पर झूठे मामलों में फंसाने की चेतावनी दी गई है। युवक का कहना है कि इन धमकियों के कारण उसका परिवार मानसिक तनाव में है। उसने इस संबंध में पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है। बजरंग दल के अध्यक्ष देवेंद्र टेकाम ने इस मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन हो रहे हैं। बजरंग दल ने पीड़ित के साथ पुलिस अधीक्षक आशीष खरे से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधीक्षक खरे ने इस मामले की जांच एसडीओपी विवेक गौतम को सौंपी है।
Source link
डिंडौरी में 800 रुपए में धर्म परिवर्तन:ईसाई धर्म छोड़ने पर पादरी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, SP से शिकायत















Leave a Reply