डिप्टी कलेक्टर के 16,डीएसपी के 18 पदों पर होगी भर्ती:MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा-2026 की मुख्य परीक्षा के पहले बदली रिक्त पदों की स्थिति




एमपीपीएससी परीक्षा 2026 के रिक्त पदों की संख्या में लोक सेवा आयोग, इंदौर ने संशोधन किया है। बदलाव के बाद कुल रिक्त पदों की संख्या बढ़कर 156 हो गई है। डिप्टी कलेक्टर के लिए 17 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें 15 पद 87 प्रतिशत नियमित श्रेणी और 2 पद 13 प्रतिशत प्रावधिक श्रेणी में रखे गए हैं। वहीं, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पदों की संख्या बढ़ाकर 18 कर दी गई है। इनमें 16 पद 87 प्रतिशत नियमित और 2 पद 13 प्रतिशत प्रावधिक श्रेणी में शामिल किए गए हैं। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आए आवेदन के आधार पर विभिन्न विभागों में रिक्त पदों का संशोधित ब्यौरा जारी किया है। आयोग द्वारा जारी शुद्धिपत्र क्रमांक 04/29/2025 के अनुसार कुल पदों की संख्या अब 156 हो गई है। आयोग ने बताया कि इससे पूर्व में 31 दिसम्बर 2025 को जारी विज्ञापन क्रमांक 29/2025 के आधार पर प्रारंभिक परीक्षा कराई गई है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त अपडेट जानकारी के आधार पर रिक्तियों में संशोधन किया गया है। सूची के अनुसार, कुल 140 पद नियमित भर्ती के अंतर्गत और 16 पद बैकलॉग श्रेणी में शामिल किए गए हैं। आयोग के अनुसार, विभागवार पदों का आरक्षण वर्गवार निर्धारित किया गया है। इनमें अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं। राज्य सेवा परीक्षा 2026 से संबंधित जानकारी एवं संशोधित रिक्तियों का विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। रिक्त पदों में प्रशासनिक, वित्त, सहकारिता, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, खाद्य, राजस्व और अन्य विभागों के पद शामिल हैं। संशोधन के बाद यह है रिक्त पदों की स्थिति 87 प्रतिशत पदों के आधार पर विभागवार रिक्त पद डिप्टी कलेक्टर-15 डीएसपी-16 वाणिज्यिक कर अधिकारी-3 जिला पंजीयक-1 सहायक आयुक्त सहकारिता-1 मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रेणी ख-4 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत-14 विकासखंड अधिकारी-5 सहायक संचालक जनसंपर्क-4 जिला संयोजक जनजातीय कार्य-2 क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य-2 सहायक संचालक खाद्य-1 जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी-1 बाल विकास परियोजना अधिकारी-4 विकासखंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी-34 नायब तहसीलदार-4 आबकारी उप निरीक्षक-7 उप पंजीयक-2 सहकारिता निरीक्षक-14 सहायक श्रम पदाधिकारी-1 मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रेणी ग-5 कुल पद-140 ओबीसी आरक्षण के लिए प्रावधिक भाग 13% में रिक्त पद डिप्टी कलेक्टर-2 डीएसपी-2 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत-2 विकासखंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी-5 आबकारी उप निरीक्षक तीन सहकारिता निरीक्षक-2 कुल पद-16



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *