डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में गिरी कार, VIDEO:पलटने से परखच्चे उड़े, दो लोगों की हुई थी मौत; दोनों ससुराल से लौट रहे थे




नरसिंहपुर जिले के बरमान चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर 14 मई को कार सवार दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे का एक वीडियो आज रविवार को सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा गिरी। तेज रफ्तार को ही हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक ससुराल से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे में छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा निवासी कुलदीप डेहरिया (40) और दिनेश कुशवाहा (35) की मौके पर ही मौत हो गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग हादसे की सूचना मिलते ही बरमान चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *