डेली कॉलेज बोर्ड चुनाव-हरपाल सिंह भाटिया 124 वोट से जीते:पुराने दानदाता श्रेणी में विक्रम सिंह पुआर और प्रियव्रत सिंह खिलचीपुर निर्वाचित




इंदौर के द डेली कॉलेज सोसाइटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चुनाव गुरुवार को कॉलेज परिसर स्थित दरबार हॉल में हुए। 2(बी)(2) नए दानदाता वर्ग के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ, जिसके बाद बाहरी और स्थानीय मतों की गणना की गई। चुनाव परिणाम देर रात घोषित किए गए, जिसमें हरपाल सिंह भाटिया ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज की। द डेली कॉलेज चुनाव में न्यू डोनर कैटेगरी की एक सीट के लिए मुकाबला बेहद रोचक था। इस सीट पर 6 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसके लिए कुल 535 मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करना था। चुनाव प्रक्रिया बैलेट पेपर के माध्यम से कराई गई। बोर्ड चुनाव के लिए कुल 688 सदस्य पात्र थे। इनमें से 153 सदस्यों को बैलेट पेपर डाक के जरिए भेजे गए थे। इनमें से 131 सदस्यों ने अपने वोट भेज दिए थे। हरपाल सिंह भाटिया को सबसे अधिक मत नए दानदाता वर्ग के चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना में हरपाल सिंह भाटिया को सबसे अधिक 357 मत प्राप्त हुए। वहीं राजेश अग्रवाल को 233 वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में जयेश पटेल और मानवीर सिंह बैस को एक-एक मत प्राप्त हुआ, जबकि नीरज देसाई और संदीप पारेख को कोई वोट नहीं मिला। प्राप्त मतों के आधार पर हरपाल सिंह भाटिया को 2(बी)(2) वर्ग से विजयी घोषित किया गया। डेली कॉलेज बोर्ड चुनाव इस बार शुरुआत से ही चर्चाओं और कानूनी विवादों के कारण सुर्खियों में रहा। चुनाव प्रक्रिया और नए संविधान को लेकर हाईकोर्ट में कई याचिकाएं भी दायर की गई थीं। इसके बावजूद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित कर दिए गए। पुराने दानदाता वर्ग में दो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
वहीं 2(बी)(1) पुराने दानदाता श्रेणी के अंतर्गत केवल दो वैध नामांकन प्राप्त हुए थे। इसमें विक्रम सिंह पुआर (देवास सीनियर) और राजा प्रियव्रत सिंह खिलचीपुर के नाम शामिल थे। चूंकि इस श्रेणी में दो ही सीटें थीं और दोनों उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए, इसलिए दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। तीन सदस्यीय बोर्ड में होंगे 10 सदस्य
डेली कॉलेज बोर्ड की संरचना के अनुसार तीन सदस्यीय बोर्ड में कुल 10 सदस्य होंगे। इनमें दो सदस्य फाउंडर मेंबर श्रेणी से और एक सदस्य न्यू डोनर कैटेगरी से चुना गया है। जबकि शेष सदस्य शासन और प्रशासन की ओर से नियुक्त किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *