ड्यूटी से गायब मिले सफाई कर्मचारी:ठेकेदार पर जुर्माना, निरीक्षक को नोटिस, रायपुर नगर निगम की कार्रवाई




रायपुर नगर निगम के अधिकारियों ने रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड (55) में औचक निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था लचर मिली—ड्यूटी पर कम कर्मचारी और नालियों में कचरा भरा हुआ था।निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर भारी गंदगी और जल निकासी बाधित पाई गई। इस पर कार्रवाई करते हुए सफाई ठेकेदार पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित स्वच्छता निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। ड्यूटी से गायब मिले सफाई कर्मचारी निरीक्षण में यह भी सामने आया कि तय संख्या के मुकाबले कम सफाई कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। इस पर स्वास्थ्य अधिकारी ने जोन अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। 7 दिन पहले भी बड़ी कार्रवाई इससे पहले भी नगर निगम ने शहरभर में स्वच्छता अभियान के तहत कार्रवाई की थी। 131 दुकानदारों से कुल 31,900 रुपए जुर्माना वसूला गया था। गंदगी फैलाने पर 76 दुकानदारों से 23,500 रुपए डस्टबिन नहीं रखने पर 51 दुकानदारों से 7,500 रुपए प्रतिबंधित पॉलीथिन पर 4 दुकानदारों से 900 रुपए यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग और स्वच्छता टीमों ने संयुक्त रूप से की थी। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। नगर निगम ने साफ किया है कि स्वच्छता को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *