![]()
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा के अवसर पर रतलाम में जल स्रोत पूजन, दीपदान एवं भजन संध्या कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री विजय शाह शामिल हुए। सोमवार रात 8 बजे प्रभारी मंत्री ने कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झाली तालाब में गंगाजल की पूजा की। तालाब में गंगाजल छोड़ा। कार्यक्रम में अंतिम समय तक तैयारियां चलती रहीं। यहां तक कि प्रभारी मंत्री कार्यक्रम के तय समय से एक घंटे पहले पहुंच गए, लेकिन तैयारियां अधूरी होने पर वह लौट गए। एक घंटे बाद वापस आए। यहां तक कि कार्यक्रम में कुर्सियां भी खाली रहीं। झाली तालाब के पास ही आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने जल बचाने व स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने अपने भाषण में खंडवा में पानी बचाने और पर्यावरण को बचाने के लिए शुरू किए गए पायलट प्रोजेक्ट की जानकारी दी। अधिकारियों को खंडवा भेजने की बात कही कार्यक्रम में मौजूद कलेक्टर मिशा सिंह को जिला पंचायत सीईओ व अन्य अधिकारियों को खंडवा आकर पायलट प्रोजेक्ट देखने को कहा। साथ ही महापौर प्रहलाद पटेल और कमिश्नर अनिल भाना को भी वहां आकर देखने को कहा। एक घंटे पहले पहुंचे मंत्री मंत्री शाह अपने तय समय से पहले पहुंच गए थे। कार्यक्रम शाम 7:30 बजे से होना था, लेकिन वह एक घंटे पहले शाम 6:38 बजे कालिका माता मंदिर क्षेत्र में पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले कालिका माता मंदिर में दर्शन किए। मंदिर परिसर में कलेक्टर मिशा सिंह व एसपी अमित कुमार आए और मंत्री शाह से मुलाकात की। मंत्री शाह के आने तक नगर निगम की तैयारियां चलती रहीं। कार्यक्रम में देरी होने पर मंत्री शाह वहां से चले गए। फिर एक घंटे बाद 7:30 बजे के बाद वापस लौटकर आए। झाली तालाब में की पूजा मंत्री ने झाली तालाब में गंगाजल की पूजा की। फिर तालाब में गंगाजल छोड़ा। इसके बाद दीपदान किया। झाली तालाब के पूरे परिसर में दीप जलाए गए। तालाब को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। कार्यक्रम नगर निगम द्वारा आयोजित किया गया था। मंत्री शाह के आने के बाद व उनके भाषण तक कुर्सियां भी खाली रहीं। कार्यक्रम से आमजन दूर रहा। केवल अधिकारी, नगर निगम के कुछ पार्षद व भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, युवा मोर्चा महामंत्री विप्लव जैन, मयूर पुरोहित आदि मौजूद रहे।
Source link
तय समय से पहले पहुंचे प्रभारी मंत्री विजय शाह:तैयारियां अधूरी होने पर लौट गए, दौबारा आए; कार्यक्रम में खाली पड़ी रहीं कुर्सियां















Leave a Reply