भास्कर न्यूज | नारायणपुर जिले में किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में ताइक्वांडो मार्शल आर्ट की बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एमेच्योर ताइक्वांडो के टेक्निकल हेड संतोष निर्मलकर ने खिलाड़ियों का प्रैक्टिकल एवं लिखित परीक्षण लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न तकनीकों और कौशल का प्रदर्शन कर अपनी तैयारी का परिचय दिया। कोच आर बलराम पूरी ने बताया कि पिछले छह वर्षों से जिले में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान अबूझमाड़ क्षेत्र के खिलाड़ियों ने 652 से अधिक मेडल जीतकर जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि अकादमी में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जोमोन टीडी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि मार्शल आर्ट बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना विकसित करता है। कार्यक्रम में जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जगजीवन साहु, अभिषेक बनर्जी, फारुकी, शकुंतला साहु, पूर्णिमा भौमिक, रामसाय वड्डे सहित नगरवासियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
Source link
ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा में 70 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर










Leave a Reply