तिल्दा-नेवरा स्टेशन पर रेलवे की किलाबंदी चेकिंग:सभी प्लेटफॉर्म और 16 ट्रेनों में चेकिंग, 433 मामले में 2.15 लाख वसूले गए




दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने शुक्रवार को तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना टिकट, गलत टिकट, ज्यादा सामान और स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 433 मामले दर्ज किए गए और 2 लाख 15 हजार 205 रुपए का राजस्व वसूला गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर यह अभियान 16 मई 2026 को चलाया गया। जांच के दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 16 ट्रेनों में चेकिंग की गई।
बिना टिकट यात्रा करते 285 यात्री पकड़े गए वसूली: 1,64,595 रुपए अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते 96 यात्रियों पर कार्रवाई वसूली: 45,310 रुपए अधिक लगेज लेकर यात्रा कर रहे 16 यात्रियों से वसूली: 1,600 रुपए स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले 36 यात्रियों से वसूली: 3,600 रुपए सहायक वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में चला अभियान अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद ने किया। इसमें मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, 19 टिकट चेकिंग स्टाफ और 2 आरपीएफ जवान शामिल रहे। रेलवे ने यात्रियों से की अपील रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले उचित टिकट और स्टेशन में प्रवेश से पहले प्लेटफॉर्म टिकट जरूर खरीदें। साथ ही रेल परिसर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर ऐसे टिकट चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *