![]()
जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत तहसील घाटमपुर में दो प्रगणकों ने महज तीन दिन में अपने निर्धारित क्षेत्र का शत-प्रतिशत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य पूरा कर मिसाल पेश की है। उत्कृष्ट कार्य पर तहसीलदार अंकिता पाठक ने दोनों को सम्मानित किया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह दोनों प्रगणक जिले भर के लिए मिसाल हैं। शत प्रतिशत काम किया पूरा तहसील प्रशासन के अनुसार प्रगणक सुरेन्द्र सिंह, जो शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं, ने एचएलबी-722 क्षेत्र में 72 भवनों के 81 जनगणना मकानों का सूचीकरण एवं गणना कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा किया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री गायत्री देवी ने 126 भवनों में स्थित 158 जनगणना मकानों का शत-प्रतिशत सर्वे कार्य पूरा किया। कवरेज प्रमाण पत्र दिए गए दोनों प्रगणकों से कवरेज प्रमाण पत्र भी प्राप्त किए गए। तहसील टीम ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में जिम्मेदारी और समर्पण के साथ किया गया कार्य अन्य प्रगणकों के लिए प्रेरणादायक है। एसडीएम ने दी बधाई उप जिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने दोनों प्रगणकों को बधाई देते हुए कहा कि जनगणना कार्य पूरी गंभीरता और निष्ठा से किया जाना चाहिए। उन्होंने अन्य प्रगणकों से भी समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने की अपील की।
Source link
तीन दिन में मकान गिनने वाले प्रगणक हुए सम्मानित:जनगणना के तहत घरों को गिना जा रहा, घर घर जा रहे प्रगणक















Leave a Reply