![]()
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज ऊर्जा विभाग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति तथा आयुष विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी जनहित के काम में तेजी लाएं और राजस्व बढ़ाने प्रयास करें। ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि सौर ऊर्जा के उपयोग को हर स्तर पर बढ़ावा दिया जाए। ऊर्जा विभाग में 2500 करोड़ रुपए की हानि को कम किया है। ऐसे प्रयास जारी रखें। ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि मजरों टोलों के सभी घरों तक सभी कार्य पूर्ण करें। सीएम यादव ने कहा कि विद्युत बिलों की वसूली और नगद संग्रहण में वृद्धि हुई है, इसे कायम रखने के प्रयास किए जाएं। जबलपुर में वन नेशन वन ग्रिड के अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट के कार्य के लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में मार्च 2024 में कुल विद्युत क्षमता में नवकरणीय ऊर्जा का प्रतिशत 25 था, जो मार्च 2026 में बढ़कर 33 हो गया है। दो वर्ष पहले जहां 5 हजार 690 मेगावॉट ऊर्जा नवकरणीय स्त्रोतों से उत्पादित की जा रही थी, वहीं अब यह 8 हजार 608 मेगावॉट तक पहुंच गई है। इसमें सर्वाधिक योगदान 5 हजार 376 मेगावॉट सौर ऊर्जा का है। प्रदेश में पवन और अन्य नवकरणीय ऊर्जा से 3 हजार 232 मेगावॉट ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। वृद्ध नागरिकों की डोर टू डोर देखभाल के लिए वयोमित्र कार्यक्रम उपयोगी-सीएम उधर आयुष विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वृद्ध नागरिकों की डोर टू डोर आयुष देखभाल के लिए वयोमित्र कार्यक्रम उपयोगी है। इसी तरह कारूण्य के अंतर्गत असाध्य रोगों का कष्ट झेल रहे रोगियों के जीवन को गुणवत्तापूर्ण बनाने का कार्य भी प्रशंसनीय है। बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के साथ किए गए एमओयू के अंतर्गत प्रदेश में 12 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें विश्व धरोहर स्थल खजुराहो जिला छतरपुर के साथ ही ओंकारेश्वर जिला खण्डवा, चंदेरी जिला अशोकनगर, चित्रकूट जिला सतना, पचमढ़ी जिला नर्मदापुरम, ओरछा जिला निवाड़ी के अलावा उज्जैन, दतिया, मंदसौर, आलीराजपुर, सिंगरौली और आगर-मालवा शामिल हैं। हर आयुष विंग में खुलेगी पंचकर्म यूनिट सीएम को जानकारी दी गई कि हर आयुष विंग में पंचकर्म यूनिट की स्थापना भी की जाएगी। प्रदेश के 22 जिलों के एलोपैथी चिकित्सालयों में आयुष विंग की स्थापना की कार्यवाही चल रही है। पांच नए आयुर्वेदिक कॉलेज स्थापित करने और 12 जिलों में 50 बिस्तर क्षमता के आयुष अस्पताल प्रारंभ करने का कार्य चल रहा है। श्रम विभाग से समन्वय कर प्रदेश के लगभग 13 लाख कर्मचारी राज्य बीमा में पंजीकृत श्रमिक परिवारों को आयुष चिकित्सा पद्धति की कैशलेस सुविधा दिलवाने का लक्ष्य है। स्वास्थ्य बीमा में आयुष को शामिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। गेहूं की जींस की प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग एमएसएमई के जरिये हो सके खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूं खरीदी की जानकारी ली और कहा कि ऐसा मॉडल विकसित करें जिससे गेहूं की जींस की प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग आदि के कार्य लघु, मध्यम और सूक्ष्म विभाग के सहयोग से किए जा सकें। इस कार्य में स्व-सहायता समूह की भूमिका भी हो सकती है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गोदाम में स्कंध के भंडारण की क्षति को कम करने के लिए वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अमले को भारतीय प्रबंध संस्थान मुंबई में प्रशिक्षण दिलवाने की पहल को सराहा।
Source link
तीन विभागों की समीक्षा बैठक में नवाचारों पर जोर:अफसरों से बोले सीएम, जनहित के काम में तेजी लाएं और राजस्व बढ़ाने प्रयास करें













Leave a Reply