तुकोगंज में महिला ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी:तबीयत खराब हो रही थी, डॉक्टर के पास जाने से किया इंकार; सुबह फंदे पर लटकी मिली




इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार तड़के की है। पति ने पत्नी को कमरे में फंदे पर लटका देखा तो उसे तुरंत एमवाय अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान दीक्षा (25) पति विपिन टटवाडे निवासी अमर टेकरी के रूप में हुई है। पति विपिन ने पुलिस को बताया कि रविवार को दीक्षा की तबीयत खराब थी। उन्होंने उसे डॉक्टर के पास चलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद पास में क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर को घर बुलाकर ड्रिप चढ़ाने की बात हुई। दूसरे कमरे में फंदे पर लटकी मिली विपिन के अनुसार उनके बेटे ने भी फोन कर बताया था कि मां इलाज करवाने के लिए तैयार नहीं हो रही है। रात में दीक्षा मोबाइल चलाती रही, जबकि पति और बच्चे सो गए थे। सोमवार सुबह करीब 4 बजे जब विपिन की नींद खुली तो दीक्षा बिस्तर पर नहीं थी। तलाश करने पर वह दूसरे कमरे में फंदे पर लटकी मिली। शादी को करीब 10 साल हो चुके घटना के बाद परिजन उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विपिन ने बताया कि वह इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। उनकी शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं और परिवार में दो बेटे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। महिला ने दी जान तिलक नगर थाना इलाके में रहने वाली आरती (36) पति गोपाल पटेल निवासी संविद नगर ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 2 बजे पति गोपाल ने पत्नी आरती को फंदे पर लटके देखा था। गोपाल के मुताबिक रात मे दंपति खाना खाकर सो गए थे। देर रात नींद खुलने पर जानकारी लगी। गोपाल मूल रूप से सागर का रहने वाला है। वहीं गाड़ी वाशिंग का काम करता है। परिवार में उसके दो बच्चे हैं। पुलिस मामले मे जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *