![]()
रीवा शहर के करहिया स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा घुसी। हादसे के दौरान कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दुर्घटना में कार सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब कार मोड़ से गुजर रही थी। तभी सामने से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार कट मार दिया। अचानक ट्रक के सामने आ जाने से कार चालक घबरा गया और वाहन को सड़क से नीचे उतारना पड़ा। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे नाले में जा घुसा। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने कार सवारों को निकाला
जानकारी के अनुसार, कार राजू सिंह निवासी सतना की बताई जा रही है। वे अपने साथियों के साथ परौहा टोला बोदा बाग की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक सहायता दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कई लोगों ने सड़क की स्थिति और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर नाराजगी भी जताई। मोड़ पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग
लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर भारी वाहन तेज गति से गुजरते हैं और अचानक कट मारते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और सभी सुरक्षित बच गए। हालांकि दुर्घटना में कार को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि मोड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएं और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
Source link
तेज रफ्तार ट्रक की कट से कार नाले में गिरी:रीवा में नियंत्रण खोने से हादसा; स्थानीय लोगों ने फंसे सवारों को सुरक्षित निकाला















Leave a Reply