तेज रफ्तार तर ने बाइक सवार दोस्तों को उड़ाया:5 फीट उछलकर सड़क पर गिरे युवक, घटना सीसीटीवी में कैद




लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार दी। थार की टक्कर से बाइक सवार 5 फीट उछलकर सड़क पर जाकर गिरे और बेहोश हो गए। मौका देखकर थार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
बी ब्लॉक इंदिरा नगर निवासी कार्तिकेय त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वह शनिवार रात लगभग 10:30 बजे अपने दोस्त अमित सिंह के साथ घर जा रहे थे। सेक्टर 18 से आगे पहुंचे थे तभी एक तेज रफ्तार काले रंग की थार ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे दोनों दोस्त उछलकर दूर जाकर गिरे। जिससे उनको गंभीर चोटें आई और मौके पर बेहोश हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान चालक मौका देखकर फरार हो गया। दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पैर और कमर की हड्डी टूटी होने की बात पता चली। पीड़ित ने गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस का कहना है सीसीटीवी की मदद से चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *