तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 9 गाड़ियों मारी टक्कर, VIDEO:भिलाई में सेकंड हैंड कार शोरूम के बाहर खड़ी गाड़ियां डैमेज, कोई जनहानि नहीं




भिलाई के सुपेला इलाके में सोमवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जमकर तबाही मचाई। हादसे में सेकेंड हैंड कार शोरूम के बाहर खड़ी 9 गाड़ियां डैमेज हो गईं। वहीं नो पार्किंग साइन बोर्ड और बिजली का पोल भी टूट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 19 मई की सुबह करीब 4:30 बजे जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर शिकायतकर्ता गजेंद्र सिंह की नींद खुली। बाहर निकलकर उन्होंने देखा कि दुकान के सामने खड़ी कई गाड़ियां बुरी तरह डैमेज हो चुकी थीं। मौके पर मौजूद गार्ड रोहित सिंह ने बताया कि दुर्ग की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो (CG-07-CZ 7779) के ड्राइवर ने लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए पहले ऑटो को टक्कर मारी। फिर बेकाबू होकर शोरूम के सामने खड़ी कारों में जा घुसा। नेक्सा शोरूम के पास की घटना दरअसल संजय नगर सुपेला के रहने वाले गजेंद्र सिंह (44) की नेक्सा शोरूम के पास ‘परफेक्ट वैल्यू’ नाम से सेकेंड हैंड कार खरीदी-बिक्री की दुकान है। रोज की तरह 18 मई की रात करीब 8 बजे दुकान बंद करने के बाद वे खाना खाकर दुकान के रेस्ट रूम में सो गए थे। वहां दीपक तिवारी और रोहित सिंह गार्ड के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे। तभी यह हादसा हुआ। हालांकि हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन मारुति ब्रेजा, बलेनो, स्विफ्ट डिजायर, मारुति ईको, ऑल्टो और टोयोटा इटियॉस समेत कुल 9 वाहन डैमेज हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वहां लगा नो पार्किंग बोर्ड और बिजली पोल क्रमांक 6/149 भी टूट गया। ड्राइवर शराब के नशे में आसपास खड़ी गाड़ियों के अगले और पिछले हिस्से बुरी तरह डैमेज हो गई। गजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि स्कॉर्पियो ड्राइवर शराब के नशे में लग रहा था। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *