थाना परिसर में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की



गुमला|झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिले सहित सभी प्रखंडों में प्रखंड कार्यालय, थाना परिसर एवं चौक-चौराहों पर भीषण गर्मी को देखते हुए आम लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में रविवार शाम रायडीह थाना परिसर के मुख्य गेट पर थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई। थाना परिसर में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों, फरियादियों एवं राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह पहल की गई। थाना परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई, ताकि थाना आने वाले लोगों के साथ-साथ राह चलते लोग भी शुद्ध पानी पी सकें। थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में भी लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था जारी रहेगी। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे गर्मी में राहत देने वाला सराहनीय कदम बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *