![]()
तेंदूखेड़ा में हुए एक सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। आरोप है कि अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रखकर एक अनाज व्यापारी से दबावपूर्वक ब्लैंक चेक लिया और उसे मृतकों के परिजनों के बजाय एक निजी व्यक्ति को सौंप दिया। बीती 13 मई को तेंदूखेड़ा में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजन ने चक्काजाम कर दिया था। स्थिति को संभालने के लिए एसडीएम पूजा सोनी ने परिजन को दो-दो लाख रुपए मुआवजे का भरोसा दिलाया था। लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब मदनपुर के अनाज व्यापारी राजेश राय ने गंभीर आरोप लगाए। राजेश राय के मुताबिक, जिस वाहन से हादसा हुआ वह प्रदीप राय का था, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उन्हें (राजेश को) थाने बुलाकर डराया-धमकाया। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम की मौजूदगी में उन पर दबाव बनाकर घर से ब्लैंक चेक मंगवाया गया। विरोध करने पर उन्हें और उनके साथी पंकज अग्रवाल को लॉकअप में बंद करने की बात भी सामने आई है। राजेश का दावा है कि वह चेक बाद में चक्काजाम में शामिल एक अन्य व्यक्ति शोभा ठाकुर को थमा दिया गया। कानून के जानकारों की राय कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, किसी से दबाव डालकर चेक लेना पूरी तरह नियम के खिलाफ है। अधिवक्ता सानंद श्रीवास्तव का कहना है कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हादसे के बाद बीमा क्लेम की राशि कोर्ट के माध्यम से मिलती है। प्रशासन को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी वाहन मालिक या अन्य व्यक्ति पर जबरन मुआवजे का दायित्व डाले। इसे प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र के बाहर की कार्रवाई बताया जा रहा है। प्रशासन का बचाव और विरोधाभास इस पूरे विवाद पर कलेक्टर और एसपी के बयानों में अंतर नजर आ रहा है- कलेक्टर का पक्ष कलेक्टर रजनी सिंह ने ब्लैंक चेक लेने की बात को नकारते हुए इसे पीड़ित पक्ष और वाहन मालिक के बीच का आपसी समझौता बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य काम कानून व्यवस्था बनाए रखना था। एसपी का रुख दूसरी ओर, एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा ने स्वीकार किया कि चेक लिया गया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने टीआई को वह चेक वापस लेने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने यह भी कहा कि या तो वह चेक वापस लिया जाएगा या फिर उसे बैंक से ब्लॉक कराया जाएगा। फिलहाल, इस मामले ने तूल पकड़ लिया है कि आखिर किस नियम के तहत एक अधिकारी ने व्यापारी से चेक लेकर किसी तीसरे व्यक्ति को सौंप दिया।
Source link
थाने में अनाज व्यापारी से जबरन लिया ब्लैंक चेक:पुलिस और प्रशासन पर आरोप; मृतकों के परिजन को नहीं, दूसरे शख्स को सौंपा चेक















Leave a Reply