दंपति के सुसाइड-हत्या मामले में फरार आरोपी ने किया सुसाइड:गांव पहुंचकर खाया जहर, ग्रामीणों ने बेसुध हालत में अस्पताल पहुंचाया




इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में दंपती की मौत के मामले में नामजद आरोपी ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी का शव खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र स्थित उसके गांव में मिला। सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक पीथमपुर निवासी सतीश सावले को हीरानगर पुलिस तलाश रही थी। उस पर आरोप था कि वह अपनी नाबालिग भांजी को लेकर घर से फरार हो गया था। इसी मामले को लेकर रविवार को मेघदूत नगर स्थित कमरे में हल्केवीर पटेल और उसकी पत्नी रोशनी मृत मिले थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि हल्केवीर ने पहले पत्नी का गला घोंटा और बाद में खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बेसुध हालत में देखा और अस्पताल पहुंचाया जानकारी के अनुसार फरार होने के बाद सतीश सावले खंडवा जिले के घाटाखेड़ी गांव पंधाना पहुंचा था। यहां परिवार से मिलने के बाद उसने नाबालिग भांजी को राजौदा गांव में छोड़ा। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। शाम के समय गांव के लोगों ने उसे बेसुध हालत में देखा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में सतीश के फरार होने के दौरान के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। फुटेज में वह स्कूटर से नाबालिग को लेकर जाता दिखाई दिया था। हीरानगर पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। सुसाइड नोट में भी सतीश सावले का नाम लिया था हल्केवीर पटेल ने आत्महत्या से पहले लिखे सुसाइड नोट में भी सतीश सावले का नाम लिया था। उसने नोट में आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की थी। वहीं हल्केवीर के परिजनों ने भी सतीश पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *