दतिया में कल 5 घंटे तक बंद रहेगी बिजली सप्लाई:दुरसड़ा, नवोदय, रिछारी समेत कई क्षेत्र प्रभावित होंगे




दतिया में कल (रविवार) शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती होगी। 33/11 केवी सबस्टेशन और 11 केवी लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के कारण अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में 4 से 5 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। सबसे अधिक असर 33 केवी डगरई फीडर पर देखा जाएगा, जहां सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे डगरई और बीकर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र प्रभावित होंगे। शहर के कई हिस्सों में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बिजली कटौती होगी। इसमें सिटी नंबर-1, सिटी नंबर-2 और सिटी नंबर-3 फीडर से जुड़े चिरुला, गंधारी और दुरसड़ा क्षेत्र शामिल हैं। बसस्टैंड, रामसागर, हॉस्पिटल और रिछरा फाटक फीडर पर भी इसी अवधि में सप्लाई बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त, सिदवारी, डगरई, नवोदय, कामद, रिछार, गुजर्रा, पिपरआ कला, खोदन, घुगसी, ओरौना, बरगयां, रिछारी और हतलई सहित कई ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में भी सुबह के समय बिजली नहीं रहेगी। आज होने वाला मेंटेनेंस सोमवार को होगा
कुछ ग्रामीण फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य शनिवार (22 मई) को होना था, लेकिन किसी वजह से नहीं हो सका। अब यह काम सोमवार (24 मई) को किया जाएगा। सोमवार को बगेदरी, उदगवां, बरधुआ, नयाखेड़ा, लहरा, ठाकुरपुरा, भादोना और सिलोरी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *