![]()
दतिया में सेवढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और शराब से भरी एक स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। उक्त मामले का खुलसा पुलिस ने गुरुवार दोपहर किया। पुलिस के मुताबिक, पीछा कर रोकी गई गाड़ी से 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है। जब्त सामान और वाहन की कुल कीमत करीब 10 लाख 45 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि, सफेद रंग की स्कॉर्पियो (UP 75 V 2500) में कुछ युवक हथियार और अवैध शराब लेकर इलाके से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर वाहन की तलाश शुरू की। जैसे ही संदिग्ध स्कॉर्पियो नजर आई। ड्राइवर ने पुलिस को देखकर गाड़ी तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की। वाहन को कट मारते हुए कच्चे रास्ते की ओर मोड़ा गया। लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर स्कॉर्पियो को घेर लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 2 देसी कट्टे, 1 देसी अधिया, 4 जिंदा कारतूस और 7 पेटी अवैध देसी सफेद शराब बरामद हुई। कार्रवाई में अंश प्रताप सिंह पिता अरविंद सिंह चौहान, अभि चौहान पिता जितेंद्र चौहान और अनिकेत चौहान पिता भूपेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया गया। इनके साथ मौजूद एक विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पड़ताल में शराब की सप्लाई और हथियारों के इस्तेमाल को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Source link
दतिया में हथियार और अवैध शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी:पुलिस पीछा कर दबोचे तीन आरोपी, 10 लाख से ज्यादा का माल जब्त















Leave a Reply