![]()
दतिया में गोदन थाना अंतर्गत खिरिया फैजुल्ला गांव में पंचायत के काम में रेत सप्लाई को लेकर 16 मई को विवाद इतना बढ़ गया कि कट्टा और दुनाली बंदूक लेकर पहुंचे दबंगों ने सरपंच पुत्र के घर में घुसकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी पर शनिवार को 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। खिरिया फैजुल्ला निवासी जितेन्द्र यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 16 मई की दोपहर वह अपने घर पर था। तभी गांव का रंजीत यादव उसके घर पहुंचा और पंचायत के काम में उससे रेत न डलवाने की बात को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि रंजीत ने सरपंच के घर के बाहर नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर खड़ा कर रास्ता रोक दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जितेन्द्र यादव के मुताबिक उसने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस के जाने के बाद आरोपी दोबारा हथियारों के साथ लौट आए। पुलिस के मुताबिक, रंजीत यादव 315 बोर का कट्टा और उसका भाई रुज्जन यादव दुनाली बंदूक लेकर घर के अंदर घुस आए। इनके साथ बलदाऊ यादव, किशन यादव और ध्रुव कुशवाह भी थे। आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर झूमाझटकी की और परिवार के लोगों के सामने अभद्रता की। जाते समय आरोपियों ने पंचायत के काम में किसी दूसरे से रेत डलवाने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पांचों आरोपियों पर एसपी मयूर खंडेलवाल ने 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।
Source link
दतिया में हथियार लेकर सरपंच पुत्र के घर पहुंचे दबंग:रेत सप्लाई विवाद पर कट्टा-बंदूक से धमकाया; पांचों आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया इनाम















Leave a Reply