दतिया में हिस्ट्रीशीटरों की थाने में लगी ‘पाठशाला’:नए एसपी ने अपराध छोड़ समाज से जुड़ने की समझाइश दी




दतिया जिले में पदभार संभालते ही नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल एक्शन मोड में नजर आए। गुरुवार को मां पीतांबरा के दर्शन के बाद उन्होंने साफ संकेत दिए कि जिले में अपराध और गुंडागर्दी पर सख्ती से नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसी रणनीति के तहत गोदन थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर और आदतन बदमाशों की परेड कराई गई। पुलिस ने बदमाशों को थाने बुलाकर न केवल हाजिरी लगवाई, बल्कि उन्हें अपराध की दुनिया छोड़कर सामान्य जीवन अपनाने की समझाइश भी दी। इस दौरान थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने एक नई पहल करते हुए बदमाशों की “पाठशाला” शुरू कराई, जहां उन्हें कानून का पालन करने, परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी समझने और मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कहा- गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई होगी
पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर लगातार नजर रखी जाएगी। यदि किसी भी हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना परिसर में आयोजित इस परेड के दौरान बदमाशों को चेतावनी के साथ यह संदेश भी दिया गया कि अपराध का रास्ता अंततः परिवार और भविष्य दोनों को बर्बाद करता है। पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधियों में सकारात्मक सुधार लाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है। नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल की इस शुरुआत को जिले में कानून व्यवस्था को लेकर बड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस अब अपराधियों में खौफ और आम लोगों में भरोसा पैदा करने की रणनीति पर काम करती नजर आ रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *