दतिया में RTI मांगने पर अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप:83 हजार पेज बताकर मांगे 1.66 लाख, कांग्रेस बोली- भ्रष्टाचार छिपाने की साजिश




दतिया में जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपकर महिला एवं बाल विकास विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। मामला सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर एक अधिवक्ता के साथ हुई कथित अभद्रता और विभाग द्वारा दी गई 1.66 लाख की भारी-भरकम डिमांड नोट से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, अधिवक्ता शंभू गोस्वामी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार उपाध्याय के कार्यकाल से संबंधित वित्तीय भुगतान, स्टॉक रजिस्टर, कैश बुक और उनके स्वयं के स्थानांतरण आदेशों की प्रमाणित प्रतियां मांगी थीं। आरोप- भ्रष्टाचार छिपाने की साजिश
आरोप है कि जानकारी देने के बजाय अधिकारी द्वारा अधिवक्ता के साथ अभद्रता की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से विभाग की छवि धूमिल हुई है। हैरानी की बात यह है कि विभाग ने चाही गई जानकारी के लिए लगभग 83,000 पेज गिनाते हुए 2 रुपए प्रति पेज के मान से 1,66,000 रुपए जमा करने का आदेश थमा दिया। इसे कांग्रेस ने पारदर्शिता को दबाने और भ्रष्टाचार को छिपाने की एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। सात में अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में भ्रष्टाचार का एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। आरोप है कि ग्राम भागोर में विमला शर्मा और ग्राम कटीली में शीला श्रीवास्तव जैसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं सेवानिवृत्त होने के बावजूद कागजों पर कार्यरत दिखाई जा रही हैं। आरोप है कि विभाग द्वारा इनके नाम पर लगातार वेतन का आहरण किया जा रहा है। कांग्रेस ने ऐसे अन्य सभी मामलों की जांच की मांग की है जहां अपात्रों के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट हो रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि 7 दिवस के भीतर अधिकारी अरविंद कुमार उपाध्याय के विरुद्ध शासन के नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी जिले भर में उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन के दौरान अवधेश नायक, नरेंद्र गुर्जर, शंभू गोस्वामी, छोटू गौतम, काले खान, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *