![]()
दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने गुरुवार को प्रशासनिक कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम, दो तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार सहित कुल 24 अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यालयों से नदारद मिले। कलेक्टर ने सभी अनुपस्थितों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तर मिले खाली कलेक्टर जब एसडीएम और तहसील कार्यालय पहुंचे, तो वहां एसडीएम, दोनों तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद नहीं थे। इन चारों वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एसडीएम कार्यालय के 6 अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी से गायब पाए गए, जिन्हें तत्काल नोटिस थमाया गया है। जनपद कार्यालय में 14 कर्मचारी अनुपस्थित प्रशासनिक अमले की लापरवाही का सिलसिला यहीं नहीं रुका; जनपद कार्यालय के निरीक्षण में भी 14 कर्मचारी अपनी सीटों पर नहीं मिले। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सार्थक ऐप से चेक करेंगे उपस्थिति कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि आम जनता के कार्यों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विभागों में उपस्थिति की निगरानी के लिए ‘सार्थक ऐप’ लागू किया गया है, ताकि कर्मचारी समय पर दफ्तर पहुंचें।
Source link
दमोह कलेक्टर के निरीक्षण में SDM-तहसीलदार अनुपस्थित मिले:24 अधिकारी-कर्मचारियों को दिया नोटिस; अब सार्थक ऐप से होगी मॉनिटरिंग














Leave a Reply