![]()
दमोह के अजाक्स थाने के सामने स्थित चौपाटी में बुधवार सुबह 9 बजे आग लग गई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण अज्ञात है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि कचरे में लगी आग से यह भड़की होगी। चौपाटी में एक दर्जन से अधिक दुकानें हैं, और यह आग दो दुकानों के बीच स्थित एक दुकान में लगी। कचरे में लगे आग से फैली बताया जा रहा है कि दुकान संचालक अक्सर यहीं कचरा इकट्ठा करते हैं। सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस कचरे में आग लगा दी, जो धीरे-धीरे भड़ककर वहां रखी सामग्री और प्लास्टिक के सामान तक फैल गई, जिससे आग और तेज हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और दुकान मालिकों को सूचना दी। फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, जिसने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इन दुकानों में गैस सिलेंडर भी रखे हुए हैं, जिनके आग की चपेट में आने से बड़ा विस्फोट हो सकता था। यह चौपाटी एक रिहायशी इलाके में संचालित होती है, जिसके आसपास लोगों के मकान भी हैं।
Source link
दमोह चौपाटी में आग, कचरे से भड़की:फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर काबू पाया















Leave a Reply