दमोह में कचरा गाड़ी में मिला नवजात का शव:कूड़ा फेंकने पहुंचीं महिलाओं ने देखा; शव को एक टोकरी में सुरक्षित रखा था




दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नया बाजार नंबर-4 मल्लपुरा में गुरुवार सुबह एक नवजात का शव कचरा गाड़ी में मिला। शिवशक्ति मंदिर के पास सुबह करीब 8 बजे महिलाएं कचरा फेंकने पहुंचीं, तब उनकी नजर टोकरी में रखे इस शव पर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव को एक टोकरी में सुरक्षित रखा था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कचरा फेंकने पहुंचे लोगों ने पहले नवजात के शव को देखा। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं कोई जानवर शव को नुकसान न पहुंचा दे, इसलिए एहतियातन उसे कचरा गाड़ी में रखी एक टोकरी में सुरक्षित रख दिया गया। पुलिस के अनुसार, नवजात का शव अविकसित अवस्था में है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, उसका जन्म एक दिन पहले ही हुआ होगा। घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, जिससे यह पता नहीं चल पाया है कि शव को वहां किसने रखा था। पुलिस मामले में जांच कर रही इस घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोग यह जानना चाह रहे हैं कि नवजात के शव को कचरा गाड़ी में किसने और क्यों रखा। कोतवाली पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *