दमोह में कांग्रेस का नीट पेपर लीक पर विरोध प्रदर्शन:पूर्व नपा अध्यक्ष बोले- 3 साल से गड़बड़ी हो रही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं




दमोह में शनिवार शाम को जिला कांग्रेस कमेटी ने नीट परीक्षा पेपर लीक और बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। अस्पताल चौराहे से घंटाघर तक मशाल यात्रा निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई और महंगाई कम करने की मांग की। पूर्व विधायक अजय टंडन ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि यह विरोध प्रदर्शन छात्रों के हित में है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा से कुछ समय पहले 200 में से 180 प्रश्न लीक हो गए थे, जिसके कारण परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। टंडन ने कहा कि सरकार ने 25 लाख बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। परीक्षा स्थगित होने से छात्रों को नए सत्र के अनुसार तैयारी करने का मौका नहीं मिला और उनके लाखों रुपए कोचिंग में बर्बाद हो गए। हर जगह त्राहि-त्राहि मची हुई है। पूर्व विधायक ने मांग की कि सरकार नीट परीक्षा फिर से आयोजित करवाए ताकि बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय न हो। उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब सरकार से त्रस्त हो चुकी है। लगातार पेपर लीक होने पर उठाए सवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि 3 वर्षों से लगातार नीट की परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं। केंद्र मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का 2024 में बयान था कि जो भी इसमें लिप्त है उन पर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन 3 साल से लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और कोई कार्रवाई नहीं हुई। 25 लाख बच्चों के साथ सरकार ने यह खिलवाड़ किया है। उनका पूरा सिस्टम फेल है। माफियाओं के द्वारा लगातार पेपर बेचे जा रहे हैं, जिस पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही। राजस्थान की सरकार को पूरी जानकारी थी इसके बाद भी तथ्यों को छुपाया गया। उन्होंने बताया कि इसी के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया है और सरकार से मांग है कि यह परीक्षा फिर कराई जाए। सरकार के नियंत्रण पर कांग्रेस का तंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानक पटेल ने इस मौके पर कहा कि सरकार सिर्फ दो लोगों के बीच चल रही है, जिस पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं है। बच्चों के साथ जिस प्रकार का खिलवाड़ सरकार ने किया है, इससे उनका भविष्य खराब हो गया है। इस मशाल जुलूस और प्रदर्शन के दौरान नितिन मिश्रा, निधि श्रीवास्तव, वीरेंद्र दवे, संजय चौरसिया समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *