दमोह में गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन घायल:नरगवा टेक पर हादसा, टक्कर से हवा में उछली ट्रॉली; वाहन के नीचे दबे किसान




दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार हाईवा ने गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। हाईवा की टक्कर से हवा में उछली ट्रॉली प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब किसान अपनी फसल बेचने मंडी जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे नरगवा की टेक पर टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के पहिए ऊपर उठ गए और वह बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। तीन घायल अस्पताल में भर्ती हादसे में रिचकुड़ी निवासी धर्मेंद्र पाल (15), मनोज पाल (40) और कल्लू यादव (45) घायल हुए हैं। तीनों के सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोट आई हैं। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी तेंदूखेड़ा पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फरार हाईवा चालक की पहचान और तलाश के लिए घेराबंदी की जा रही है। सड़क पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बिखरे हुए गेहूं को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *