![]()
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत खड़ेरा मोहल्ले में रविवार सुबह पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। झगड़े में 58 साल के मुन्नालाल जैन की जान चली गई, जबकि उनके परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत मृतक मुन्नालाल जैन की मानसिक रूप से कमजोर बेटी कविता के पड़ोसी धर्मेंद्र सिंह लोधी को गाली देने से हुई। मुन्नालाल की दूसरी बेटी वर्षा ने बताया कि उसकी बहन ने घर के अंदर से ही कुछ अपशब्द कहे थे, जिससे नाराज होकर पड़ोसी धर्मेंद्र अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ उनके घर में घुस आया और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए परिजन भी घायल जब धर्मेंद्र और उसकी पत्नी मुन्नालाल जैन को पीट रहे थे, तब उनके बेटे पप्पू और दामाद दिनेश उन्हें बचाने दौड़े। आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस मारपीट में मुन्नालाल जैन के साथ-साथ उनकी बेटी कविता, दामाद दिनेश और बेटा पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तुरंत सबको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मुन्नालाल जैन को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीनों घायलों का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस सक्रिय हुई। टीआई अमित गौतम ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी धर्मेंद्र सिंह लोधी और उसकी पत्नी लक्ष्मी लोधी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि विवाद के पीछे कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी।
Source link
दमोह में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:मानसिक विक्षिप्त बेटी के गाली देने पर पड़ोसी ने की मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार













Leave a Reply