![]()
दमोह जिले के रसीलपुर गांव में सोमवार दोपहर 42 वर्षीय लक्ष्मी पटेल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि कर्ज की रकम चुकाने के बाद भी सूदखोर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने युवक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें कई लोगों के नाम और उन्हें दी गई रकम का विवरण है। सुसाइड नोट में गोली मारने की धमकी का जिक्र पुलिस द्वारा जब्त सुसाइड नोट में मृतक ने सुरेश पटेल (मझगांव), सुनील पटेल (मंगोलपुर), अमन खान और राजेश महाराज (बसोरी) समेत अन्य लोगों का नाम लिखा है। नोट के अनुसार, सुरेश पटेल पैसा लेने के बाद और रुपयों की मांग कर रहा था और न देने पर गोली मारने की धमकी दे रहा था। वहीं, अमन खान ने हटा आने पर हत्या करने की चेतावनी दी थी। 14 लाख चुकाने के बाद भी दबाव का आरोप मृतक के भाई प्रकाश पटेल ने बताया कि लक्ष्मी ने खेती और अन्य कार्यों के लिए करीब 14 लाख रुपए का लेनदेन किया था। परिजनों का दावा है कि पूरी राशि चुका दी गई थी और इसके लिखित प्रमाण भी मौजूद हैं। इसके बावजूद आरोपी लगातार अधिक पैसों की मांग कर रहे थे, जिससे तंग आकर लक्ष्मी ने घर के पास ही जहर खा लिया। खेती में पार्टनरशिप और जमीन बेचकर चुकाया कर्ज परिजनों ने बताया कि आरोपी सुनील पटेल मृतक के साथ खेती में पार्टनर था और वह भी अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहा था। सुसाइड नोट में यह भी उल्लेख है कि कुछ लोगों का पैसा जगह (जमीन) बेचकर चुकाया जा चुका था। हटा सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच रही पुलिस हटा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर गया है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और उसमें दर्ज नामों की सघन जांच की जा रही है, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
दमोह में युवक ने जहर खाकर सुसाइड किया:परिजन बोले- सूदखोरों ने प्रताड़ित किया; सुसाइड नोट में गोली मारने की धमकी का जिक्र















Leave a Reply