दमोह में युवक पर रॉड से हमला, ₹2000 छीने:सागर मार्ग पर हुई घटना, घायल अस्पताल में, पुलिस जांच में जुटी




दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक युवक पर रॉड से हमला किया गया। देहात थाना क्षेत्र के सरदार पटेल ओवर ब्रिज के पास हुई इस घटना में हमलावरों ने युवक से ₹2000 भी छीन लिए। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। यह घटना सागर नाका चौकी अंतर्गत एक फल की दुकान के पास हुई। दो अज्ञात व्यक्तियों ने युवक पर रॉड से हमला किया, जिससे रॉड उसके होंठ पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ में भी चोट आई है। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान अमाटा निवासी 31 वर्षीय किशन पिता तखत सिंह के रूप में हुई है। किशन के चाचा हर प्रताप ने बताया कि उनका भतीजा फल की दुकान पर खड़ा था, तभी दो युवक आए और विवाद के बाद उस पर रॉड से हमला कर दिया। हमलावर उसकी जेब से ₹2000 भी निकाल ले गए। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर सागर नाका चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल किशन के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी मिलने के बाद सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी भी मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल का कहना है कि कोई विवाद नहीं था। वह तो फल की दुकान पर खड़ा था तभी दो युवक उसके पास आए और बेवजह उलझते हुए उसके ऊपर रॉड से हमला कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *