दमोह में हार्डवेयर व्यापारी से मारपीट, लूट:धरमपुरा फाटक के पास बाप-बेटे ने पीटा; पुलिस बोली- इनके बीच पहले से विवाद




दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र में धरमपुरा फाटक के पास बुधवार रात एक हार्डवेयर व्यापारी के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। दो लोगों ने मिलकर व्यापारी पर हमला किया और उनका सामान छीन लिया। घायल व्यापारी को उनका भाई इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गया, जहां पुलिस ने पहुंचकर उनके बयान लिए। हटा नाका के रहने वाले व्यापारी रजनीश उर्फ रानू साहू ने बताया कि उनकी हटा नाका पर ही हार्डवेयर की दुकान है। वे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोहे के सरिया लादकर धरमपुरा फाटक की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से पप्पू उर्फ आशिक और उसका बाप पुल्लि कुरैशी आए। उन्होंने रानू को टोकते हुए पूछा कि सरिया में कुछ बांधा क्यों नहीं है? रानू ने ट्रैक्टर रोककर कहा कि बोरी बांधी थी, शायद कहीं गिर गई होगी। पैसे मांगे और फिर कर दी लूटपाट विवाद के दौरान आरोपियों ने रानू से पैसे मांगे। जब रानू ने अपने भाई को फोन लगाया और भाई के आने में थोड़ी देर हुई, तो दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने रानू की सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल लूट लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने बंदूक की बट और लोहे की रॉड से भी रानू पर हमला किया और वहां से भाग निकले। पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश घटना की खबर मिलते ही सीएसपी एचआर पांडे और कोतवाली टीआई मनीष कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल रानू से पूरी जानकारी ली। सीएसपी ने बताया कि रानू साहू के साथ पुल्लि कुरैशी और उसके बेटे आशिक कुरैशी ने मारपीट की है। इनके बीच पहले भी कोई विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *