![]()
दशहरा पर्व के मद्देनजर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों का डायवर्जन प्लान लागू किया है, डीसीपी ट्रैफिक गाजियाबाद त्रिगुण बिसन ने बताया कि हापुड़ में बृजघाट पर 24 मई से ज्येष्ठ दशहरा पर्व के अवसर पर बडी संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा गंगा स्नान के लिए आवागमन किया जायेगा। दशहरा पर्व 25 मई को मनाया जा रहा है, जहां वाहनों को डायवर्ट किया गया है। ऐसे में यातायात व्यवस्था के चलते डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। यह दिल्ली से गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद होते हुए लखनऊ हाईवे है। जिस पर वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। यहां हर साल भारी जाम की समस्या बनती है। 26 मई तक रहेगा डायवर्जन सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत कमिश्नरेट गाजियाबाद से गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों को 26 मई को कार्यक्रम की समाप्ति तक गाजियाबाद में निम्न प्रकार से यातायात का डायवर्जन किया जायेगा। यह है है डायवर्जन प्लान सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहन जिन्हें अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ की तरफ जाना है। ऐसे वाहन गाजियाबाद से एनएच 9 से होकर हापुड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे सभी वाहन डासना गाजियाबाद से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे का प्रयोग करते हुए सिकन्द्राबाद, बुलंदशहर होकर डिबाई के रास्ते नरौरा होकर जा सकेंगे। यहां नहीं उतर सकेंगे वाहन कुंडली, पलवल से ईस्टर्न पेरीफेरल होकर हापुड़ की ओर जाने वाले वाहनों का उतार एग्जिट संख्या 4 ए से हापुड़ NH 9 पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यह सभी वाहन डासना एग्जिट संख्या 4 ए से नीचे न उतर कर सीधे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे का प्रयोग करते हुए सिकन्द्राबाद, बुलंदशहर होकर डिबाई व नरौरा होकर जा सकेंगे।
Source link
दशहरा पर्व को लेकर भारी वाहनों को डायवर्ट किया:गाजियबाद से हापुड़- गढ़ और मुरादाबाद की तरफ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन















Leave a Reply