![]()
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ब्यावरा कलां गांव में दहेज प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। भोपाल में इलाज के दौरान शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को महिला के माता पिता दोबारा थाने पहुंचे हैं कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जहरीला पदार्थ खाने के बाद बिगड़ी हालत जानकारी के मुताबिक, महिला भावना उर्फ भूरा बाई (22) ने 9 मई को अपने ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले खिलचीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया। भोपाल के निजी अस्पताल में हुई मौत भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। रविवार रात करीब 8 बजे ब्यावरा कलां गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के पिता रमेश चंद दांगी ने खिलचीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पति सुनील दांगी और ससुर सियाराम दांगी दहेज की मांग को लेकर लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे। आए दिन उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने पिता की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।
Source link
दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने खाया जहर:भोपाल में इलाज के दौरान मौत, पति-ससुर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज














Leave a Reply