![]()
आगरा में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब पेट्रोल पंपों की बिक्री पर भी दिखाई देने लगा है। एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार दाम बढ़ने के बाद शहर के कई पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। लोग अब पूरा टैंक भरवाने की बजाय जरूरत भर ही पेट्रोल डलवा रहे हैं। तेल कंपनियों ने 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद मंगलवार 19 मई को फिर से ₹1.19 प्रति लीटर दाम बढ़ा दिए गए। नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 98.96 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.86 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में पेट्रोल 107 रुपए प्रति लीटर के पार चला गया है। प्रीमियम पेट्रोल के दामों में भी ₹1 से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आगरा के पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि दाम बढ़ने के बाद बिक्री में कमी आई है। पहले जहां दिनभर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती थी, अब ग्राहक कम संख्या में पहुंच रहे हैं। कई लोग 100 या 200 रुपए का ही पेट्रोल भरवा रहे हैं, जबकि पहले लोग आसानी से टैंक फुल करवाते थे। पेट्रोल भरवाने आए सागर सिंह का कहना है कि पेट्रोल अब जरूरत की चीज बन चुका है। उनका कहना है कि दाम चाहे जितने बढ़ जाएं, वाहन चलाना मजबूरी है क्योंकि नौकरी, व्यापार और रोजमर्रा के काम बिना वाहन के संभव नहीं हैं। हालांकि लगातार बढ़ती कीमतों से घर का बजट जरूर प्रभावित हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में और बढ़ोतरी हुई, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं।
Source link
दाम बढ़ने से आगरा में घटी पेट्रोल की सेल:बोले पेट्रोल पंप संजचलक, एक हफ्ते में दो बार उछाल, 98.96 रुपए हुआ प्रति लीटर















Leave a Reply