![]()
सिवनी में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई थी। मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन धारदार चाकू भी जब्त किए। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी ने मंगलवार रात बताया कि पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मामले की जांच एसडीओपी सचिन परते के नेतृत्व में गठित टीम ने की। पुलिस के अनुसार, शास्त्री वार्ड निवासी अभिषेक डहेरिया (26) ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11:30 बजे मोहल्ले में दुर्गा उत्सव के दौरान मूर्ति विसर्जन चल रहा था। पुरानी रंजिश पर युवक को चाकू मारा था इसी दौरान गांधी भवन स्थित बजरंग होटल के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी शैलेष यादव, निखिल कुशवाहा और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे थे। आरोपियों ने अभिषेक के साथ विवाद शुरू किया और पहले हाथ-मुक्कों से मारपीट की थी। इसके बाद उन्होंने चाकू से हमला कर अभिषेक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 832/2025 दर्ज किया गया। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ीं। तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद पुलिस टीम ने लगातार तलाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में निखिल कुशवाहा (29) पिता पन्नालाल कुशवाहा, आर्यन धुर्वे (19) पिता दुर्गाप्रसाद धुर्वे और सौरभ उर्फ मोंटी (35) पिता स्वर्गीय किशोर कुमार अग्रवाल शामिल हैं। तीनों आरोपी शास्त्री वार्ड, सिवनी के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन धारदार चाकू जब्त किए गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली पुलिस के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Source link
दुर्गा विसर्जन चाकूबाजी: मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में युवक पर किया था हमला; घटना में प्रयुक्त तीन धारदार चाकू बरामद















Leave a Reply