![]()
शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के तिजारपुर गांव में बच्चों के पुराने विवाद को लेकर शनिवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 4-4 लोगों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिजारपुर निवासी 22 वर्षीय शेवेन्द्र यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपने चचेरे भाई सोनू यादव के साथ शनिवार सुबह गांव की सरकारी दूध डेयरी पर दूध देने गया था। इसी दौरान गांव के जबल यादव, प्राण सिंह यादव, रजनेश यादव और नेता यादव वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शेवेन्द्र यादव के हाथ, पैर और कमर में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे सोनू यादव पर भी हमला किया गया, जिससे उसके हाथ, पैर और कूल्हे में चोट आई। मारपीट बढ़ने पर मौके पर शेवेन्द्र के पिता हरपाल यादव, मां ब्रजकुमारी यादव, भाई वीकेश यादव, जीतू यादव और चचेरा भाई प्रदीप यादव पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने इन लोगों के साथ भी मारपीट की। घटना में कई लोगों के हाथ, पैर, सिर, कमर और पसलियों में चोटें आई हैं। कुछ घायलों को खून भी निकला। घायल पक्ष का आरोप है कि आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मायापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर 4-4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link
दूध लेने गए युवक को पीटा, 4 पर FIR:बचाने पहुंचे माता-पिता और भाई पर भी हमला; हाथ, पैर, सिर, कमर और पसलियों में चोट















Leave a Reply