![]()
सिंगरौली जिले के देवसर-जियावन नेशनल हाईवे पर बुधवार देर शाम शराब से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा जियावन डाड़ इलाके के पास हुआ, जिसके बाद सड़क पर शराब की पेटियां बिखर गईं। ट्रक पलटते ही वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक पलटने के कुछ ही देर बाद आसपास के लोग सड़क पर बिखरी शराब की पेटियां और बोतलें उठाने लगे। वहां शराब लूटने जैसी स्थिति बन गई और लोग पेटियां कंधे पर रखकर भागते नजर आए। इस वजह से रास्ते पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। रीवा से कचनी जा रहा था ट्रक यह ट्रक रीवा के वेयरहाउस से शराब भरकर कचनी की दुकान पर ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने की वजह से ट्रक सड़क किनारे पलट गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर इस पूरी घटना का वीडियो वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे सड़क पर शराब बिखरी पड़ी है और लोग उसे बटोरने में लगे हैं। पुलिस ने शुरू की जांच देवसर एसडीओपी ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे की जानकारी मिली है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा आखिर किन कारणों से हुआ।
Source link
देवसर-जियावन मार्ग पर शराब से भरा ट्रक पलटा:ग्रामीणों ने लूटी शराब, अंधेरा होने पर मोबाइल की टॉर्च से ढूंढी बोतलें














Leave a Reply