देवास में मिनी ट्रक पलटने से तीन मजदूरों की मौत:यू-टर्न पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, प्याज लदा वाहन मजदूरों पर गिरा; दो घायल




देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। चौबाराधारा के पास बेरखेड़ी फाटे के पास प्याज से भरा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सोनकच्छ के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा यू-टर्न पर हुआ, जहां वाहन असंतुलित होकर पलट गया। मिनी ट्रक में मजदूर प्याज की बोरियों के साथ पीछे बैठे थे। ट्रक पलटते ही वे बोरियों के नीचे दब गए। रात भर चला रेस्क्यू अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही पीपलरावा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर तत्काल सोनकच्छ के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। तीन मजदूरों को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोनकच्छ के शासकीय अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस ने रात भर रेस्क्यू अभियान चलाकर ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *