![]()
देवास में आबकारी विभाग ने मंगलवार दोपहर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने पीछा कर शराब से भरी एक कार पकड़ी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में 44 पेटी अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 67 हजार रुपए बताई जा रही है। आबकारी विभाग की टीम ने करीब 10 से 15 मिनट तक 2 से 3 किलोमीटर पीछा किया। आरोपियों की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद वे पकड़े गए। यह शराब इंदौर से देवास जिले में लाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि इंदौर से अवैध शराब लेकर एक कार देवास जिले की ओर आ रही है और सोनकच्छ मार्ग की तरफ जाने वाली है। सूचना मिलते ही विभाग की तीन से चार टीमें सक्रिय हुईं और रसलपुर टोल सहित आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी की गई। अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार
संदिग्ध कार शिप्रा क्षेत्र के पास दिखाई दी। टीम ने उसका पीछा शुरू किया और टोल के पहले रोकने का प्रयास किया। हालांकि, चालक ने अचानक यू-टर्न लेकर वाहन वापस इंदौर की ओर दौड़ा दिया। इसके बाद आबकारी विभाग की गाड़ियां लगातार उसके पीछे लगी रहीं। करीब 3 किलोमीटर तक पीछा करने के दौरान आरोपियों की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पीछा करने के दौरान आबकारी विभाग की एक गाड़ी भी हल्की क्षतिग्रस्त हुई। डिवाइडर से टकराने के बाद आरोपियों की कार के दरवाजे नहीं खुले, जिससे वे अंदर फंस गए। एक आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने उसे भी पकड़ लिया। आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक प्रेम यादव ने बताया कि कार्रवाई में कार और तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। जब्त कार की कीमत भी करीब 2 से 3 लाख रुपए आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब इंदौर क्षेत्र से लाई गई थी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि शराब कहां सप्लाई की जानी थी और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
Source link
देवास में शराब तस्करों को 3 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा:इंदौर से लाई जा रही थी, पीछा करने पर कार डिवाइडर से टकराई; 44 पेटी शराब जब्त















Leave a Reply