![]()
रात के अंधेरे में चोरी की वारदात कर पुलिस को चुनौती देने वाले एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके द्वारा पांच दिन के भीतर दो चोरी की वारदात की गई थीं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को दबोचकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मेरठ के देहलीगेट इलाके में पांच दिन के भीतर चोरी की दो वारदात हुईं। चोर ने मेडिकल स्टोर समेत दो दुकानों को शिकार बनाया और फरार हो गया। दोनों दुकान स्वामियों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। मेडिकल स्टोर से एक लाख रुपये उड़ाये
कृष्णालोक मवाना रोड निवासी गगन गुप्ता पुत्र अरविंद गुप्ता की कानून गोयान खैरनगर में बंसी फार्मा के नाम से मेडिकल फर्म है। 11/12 मई की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा और गल्ले में रखी करीब 1.10 लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। मस्जिद की दुकान में की चोरी
पूर्वा फैय्याज अली निवासी पप्पू पुत्र मोहम्मद इशाक की भाई जी वाली मस्जिद के नीचे सूट व दुपट्टे की दुकान है। 15 मई की सुबह जब पप्पू दुकान खोलने पहुंचे तो देखा शटर के ताले टूटे हैं। अंदर जाकर पता चला कि चोर गल्ले से सात हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। दो चोरियों ने पुलिस की कराई किरकिरी
गगन गुप्ता की दुकान में हुई चोरी ने पुलिस की खासी किरकिरी कराई। अभी पुलिस चोर को पकड़ भी नहीं पाई थी कि चोर ने फिर एक दुकान में वारदात कर डाली। एक साथ दो घटनाओं ने देहलीगेट पुलिस की खासी किरकिरी कराई। व्यापारियों ने अफसरों से मिलकर नाराजगी भी व्यक्त की। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया आरोपी
एसएचओ देहलीगेट ने बताया कि एक साथ दो चोरियों के बाद पुलिस ने चार टीमें खुलासे के लिए लगा दीं। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, जिसमें एक संदिग्ध पुलिस ने चिह्नित किया। पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी ने वारदात कुबूल कर ली। यह माल किया गया बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से 3720 रुपये नकद के अलावा वारदात में प्रयुक्त सामान बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम इमरान उर्फ शहजाद पुत्र नवाब उर्फ इखलास निवासी हाल किरायेदार रेशमा के मकान में, भट्ठे वाली गली तारापुरी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, मूल निवासी गोल्डन सिटी नाई की थड़ी रामगढ़ रोड थाना आमेर जिला जयपुर राजस्थान बताया।
Source link
देहलीगेट पुलिस के लिए सिरदर्द बना चोर गिरफ्तार:अकेले ही पांच दिन में दो वारदात कर पुलिस को दी थी चुनौती, जेल भेजा















Leave a Reply