![]()
आगर-मालवा जिले के झंडावाली गांव में मंगलवार को नाली बंद करने जैसी छोटी सी बात पर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक युवक बुरी तरह जख्मी हुआ है और दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। कानड़ पुलिस के मुताबिक, झगड़ा वकील बंजारा के घर के पास बनी नाली को लेकर हुआ। पड़ोसियों ने नाली में मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया था, जिसे लेकर मंगलवार को बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हमलावरों ने हथियार निकाल लिए और मारपीट शुरू कर दी। कुल्हाड़ी और सरियों से हमला वकील बंजारा के परिवार का आरोप है कि पड़ोसी जितेंद्र बंजारा और उसके घर वालों ने उन पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में कुल्हाड़ी, लोहे के सरिए, रॉड और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। मारपीट में वकील बंजारा को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए कानड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सात लोगों पर केस दर्ज पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों में जितेंद्र, रोड सिंह, कालू सिंह, कैलाश, अजय, हरबी बाई और पूजा बाई शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
दो पड़ोसियों में झगड़ा, युवक का सिर फूटा:आगर में नाली बंद करने पर मारपीट, कुल्हाड़ी-रॉड और जमकर पत्थर चले














Leave a Reply