![]()
सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली इलाके में शनिवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। यहां शेखपुर बिलौली के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। बाराबंकी के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के तरावां गांव निवासी मोहम्मद याकूब पुत्र मुशाहेब अपने अरशद (18) के साथ मुस्तफाबाद स्थित ससुराल गए हुए थे। शनिवार शाम दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान शेखपुर बिलौली के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने बाइक सवार मोहम्मद याकूब को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके बेटे अरशद का इलाज जारी है। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी हादसे में घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहम्मद याकूब की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:बाराबंकी के युवक की सीतापुर में मौत, बेटे समेत दो घायल














Leave a Reply