धमतरी बस स्टैंड के पास ट्रांसफार्मर में आग:बिजली आपूर्ति बंद कर दमकल ने आग बुझाई




धमतरी में बस स्टैंड के पास एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में धुआं फैल गया और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल टीम और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग लगने की जानकारी मिलते ही तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। दमकल कर्मियों ने लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से एक बड़ा हादसा टल गया। देखिये आग की तस्वीरें आग लगने पर लोग सुरक्षित जगह पर भागे यह घटना धमतरी जिले में भीषण गर्मी के दौरान सामने आई है, जहां अक्सर बिजली गुल होने या ट्रांसफार्मर में आग लगने की खबरें आती रहती हैं। बस स्टैंड एक भीड़भाड़ वाला इलाका है और यह ट्रांसफार्मर रायपुर-बस्तर मार्ग पर स्थित है, जिससे यहां वाहनों और लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। दमकल की मदद से आग पर काबू आग लगने के कारण ट्रांसफार्मर के पास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया। बिजली आपूर्ति बंद होने से स्थानीय लोगों को कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करना पड़ा। दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *